मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनावः पांचवें चरण के लिए शनिवार शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

HO BUREAU

यूपी में पांचवें चरण के लिए शनिवार (18 मई) शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव 20 माई को होगा। लखनऊ, रायबरेली व अमेठी में राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

evm
evm
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में पांचवें चरण के लिए शनिवार (18 मई) शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव 20 माई को होगा। लखनऊ, रायबरेली व अमेठी में राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

इस चरण में मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी मंत्री कौशल किशोर और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री आरके चौधरी में काटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राजनाथ सिंह लखनऊ से, राहुल रायबरेली से तो स्मृति अमेठी से चुनाव लड़ रहीं हैं। सभी दिग्गजों की किस्मत का पिटारा 20 मई को बंद हो जाएगा। ये चरण काफी अहम है क्योंकि इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के इन सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। पांचवें चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन,झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी,  बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट है। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

शेयर करें