1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डॉन-3 में डॉन के किरदार में नजर आएंगे ऱणवीर सिंह

डॉन-3 में डॉन के किरदार में नजर आएंगे ऱणवीर सिंह

बॉलीवुड के इतिहास की चर्चित फिल्मों में एक ‘डॉन’ का नाम किसने नहीं सुना होगा। डॉन का नाम ज़ेहन में आते ही पहले अमिताभ बच्चन और फिर शाहरूख खान की पिक्चर नज़र के सामने आ जाती है।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के इतिहास की चर्चित फिल्मों में एक ‘डॉन’ का नाम किसने नहीं सुना होगा। डॉन का नाम ज़ेहन में आते ही पहले अमिताभ बच्चन और फिर शाहरूख खान की पिक्चर नज़र के सामने आ जाती है।

पढ़ें :- शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज

इन दोनों ही दिग्गज कलाकारों ने डॉन के किरदार को पर्दे पर कुछ इस तरह जिया कि फिल्म देखने वाले हर शख्स को फिल्म के डॉयलाग जबानी रट गए। अमिताभ की आवाज और डॉन फिल्म के डॉयलाग ने उस समय जनता को अपना दीवाना बना दिया था। डॉन-3 के निर्माता उसी लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर दर्शकों को इस फिल्म के तीसरे सीक्वल का तोहफा दे रहे हैं।

डॉन 3 के सीक्वल के अनाउंसमेंट के बाद इस फिल्म का एक प्रोमो भी शेयर किया गया है। जिसमें रणवीर सिंह डॉन के अवतार में नज़र आ रहे हैं। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर लीड रोल में नज़र आने वाले है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com