मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमाः हटा लें अवैध कब्जा, नहीं तो चलेगा बुलडोजर

Rajni

भारत-नेपाल प्रवेशद्वार से नेपाल चाकरचौड़ा कस्बे में हुए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा। जिससे लोगों को अवागमन में परेशानी न हो। अधिकारियों ने अवैध कब्जा चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिया है।

encroachment
शेयर करें

गोरखपुर। भारत-नेपाल प्रवेशद्वार से नेपाल चाकरचौड़ा कस्बे में हुए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा। जिससे लोगों को अवागमन में परेशानी न हो। अधिकारियों ने अवैध कब्जा चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिया है। तय समय के भीतर सामान नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

सीमा से सटे नेपाल के बस पार्क चाकरचौड़ा से भारतीय सीमा तक सड़क पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ बीस-बीस फीट पटरी खाली कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शनिवार को अधिकारियों ने नपाई की।

नाली निर्माण, पार्किंग की होगी व्यवस्था 

अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नाली निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था होगी। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई बारह फीट है। कब्जा धारियों को प्रशासन व माया देवी गांउपालिका पिपरा वार्ड नंबर चार के अध्यक्ष अशफाक अहमद व सचिव शिव गुलाम जायसवाल ने पंद्रह दिनों में अतिक्रमण हटाने को कहा है।

टैग: india
शेयर करें