मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News: रीवा जिले में दोस्‍त की शादी में नाचते-नाचते 32 साल के युवक की मौत, शादी में डोली से पहले उठी अर्थी

इंडिया वॉइस

Shocking News:मध्य-प्रदेश के रीवा में एक खबर से सनसनी फैल गई,रीवा शहर में 32 साल का युवक अपने दोस्त के शादी में बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-नाचते अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई,इस हादसे के बाद बाराती उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर दोस्तों को सौंप दिया.

शेयर करें

Rewa News:मध्य-प्रदेश के रीवा में एक खबर से सनसनी फैल गई,रीवा शहर में 32 साल का युवक अपने दोस्त के शादी में बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-नाचते अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई,इस हादसे के बाद बाराती उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर दोस्तों को सौंप दिया.

यह घटना 17-18 जनवरी की रात की है,इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दुल्हन की डोली से पहले ही युवक की अर्थी उठ गई.यह बारात कानपुर से आई थी. बाराती अमरदीप मैरिज गार्डन में रुके हुए थे. इन्हीं में से एक बाराती 32 साल का अभय था. शादी के दिन वह सभी बारातियों के साथ तैयार होकर जनमासा से अमरदीप मैरिज गार्डन के लिए निकला. बीच रास्ते सभी बाराती नाचने लगे. नाचते-नाचते अभय अचानक जमीन पर गिर पड़ा. उसके जमीन पर गिरते ही चारों ओर सन्नाटा छा गया.

इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे. लोग उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गए.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है जिस वक्त लोग उसके डांस का वीडियो बना रहे थे उस वक्त उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया. वह तुरंत जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई. इसक बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

बता दें, मृतक अभय सचान की उम्र 32 साल थी. दूसरी ओर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके दोस्तों से बात की. इसके बाद 18 जनवरी को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया. पोस्टमॉर्टम के बाद अभय का शव उसके दोस्तों को सौंप दिया गया. दोस्त शव लेकर कानपुर चले गए. समान पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह निकल कर सामने आएगी.

शेयर करें