मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः लखनऊ में भारी बारिश से सड़कें डूबीं, स्कूल-कॉलेज बंद, नगर निगम की पोल खुली

Rakesh

भारी बारिश ने लखनऊ नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते सड़कें पूरी तरह से डूब गई हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए डीएम ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

heavy rain
शेयर करें

लखनऊ। भारी बारिश ने लखनऊ नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते सड़कें पूरी तरह से डूब गई हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए डीएम ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए हैं। बारिश के चलते तमाम स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मूसलधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

गोमती नगर, खदरा, अलीगंज में लोगों को घरों में पानी घुस गया है,जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा चौक, ठाकुरगंज, केशव नगर, विकास नगर, खुर्रम नगर, टेढ़ी पुलिया, मुंशी पुलिया, लोहिया अस्पताल के सामने, डालीगंज, बाबूगंज, निशातगंज, महानगर में भी पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को बारिश से भारी परेशानी हो रही है। CM ने जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध के निर्देश दिए हैं।

टैग: School
शेयर करें