Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. एटीएम से साढ़े आठ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड डाकू हसीना और उसका पति उत्तराखंड से गिरफ्तार

एटीएम से साढ़े आठ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड डाकू हसीना और उसका पति उत्तराखंड से गिरफ्तार

पंजाब की लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है।

By Rajni 

Updated Date

लुधियाना। पंजाब की लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त अभियान के तहत पुलिस ने सीएमएस कंपनी से साढ़े आठ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मोना उर्फ डाकू हसीना और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- पंजाबः जमीन के लिए भाई की गोली मारकर ले ली जान, दो गिरफ्तार

डीजीपी पंजाब ने ट्वीट कर पुलिस की पीठ थपथपाई है। लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मूल रूप से लुधियाना के डेहलों की रहने वाली है। उसकी मुलाकात बरनाला के जसविंदर से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों में वहीं से दोस्ती हुई और फरवरी में शादी कर ली।

खुद को वकील बताती थी मंदीप कौर 

मंदीप कौर खुद को वकील बताती थी। जबकि उसने एक दुष्कर्म का मामला किसी पर दर्ज कराया था। उसी मामले में पैरवी के लिए वह लुधियाना अदालत आती थी। लूटकांड का दूसरा मुख्य आरोपी मनजिंदर मनी अदालत में लगे एटीएम में कंपनी के पैसे डालने आता था।

इस दौरान वहां मनदीप की मुलाकात मनी से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद मंदीप कौर ने लूट की योजना बनानी शुरू कर दी। उसने मनजिंदर से बात की और अपने पति को भी शामिल कर लिया। पुलिस के मुताबिक मंदीप और मनजिंदर मनी में गहरी दोस्ती हो गई थी। उसने मनी से सारे भेद ले लिए कि कंपनी में कितनी नकदी होती है और क्या सिस्टम है।

मंदीप कौर ने पति और भाई सहित सात लोगों को लूट के लिए तैयार किया

पढ़ें :- पंजाबः पोस्त के पौधे बरामद कर किसान को किया गिरफ्तार

इसके बाद मंदीप कौर ने अपने पति और भाई सहित सात लोगों को लूट के लिए तैयार किया। जबकि बाकी लोगों को मनजिंदर मनी को तैयार करना था। जब सभी लोग तैयार हो गए तो लूटकांड को अंजाम देने का समय तय कर लिया गया और लूट की गई।

मनजिंदर मनी को इतना पता था कि शुक्रवार को कंपनी के दफ्तर में कैश ज्यादा होता है। जिस दिन लूट करनी थी उस दिन कैश भी करीब 11 करोड़ रुपये पड़े थे। आरोपियों ने लूटकांड को अंजाम दे दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com