1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. रोहिणी आचार्या ने किया भावुक ट्वीट, कही ये बात, पढ़ें

रोहिणी आचार्या ने किया भावुक ट्वीट, कही ये बात, पढ़ें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा है। उनकी डोनर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा है। उनकी डोनर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य है।

पढ़ें :- सिवान हिंसा में AK-47 से 4 राउंड हवाई फायरिंग, सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस ने खोला राज

लालू यादव को किडनी डोनेट करने पर देश भर के लोगों ने रोहिणी आचार्या की खूब तारीफ की है। यहां तक की लालू यादव के विरोधी माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रोहिणी आचार्या पर गर्व होने की बात कही थी। वहीं अब लालू यादव के सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रोहिणी आचार्या ने एक भावुक ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद दिया है।

रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा- मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूँ। पापा भी ठीक हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है। आप सबकी प्रार्थना काम आयी है। दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है। आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है. मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है

बता दें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी यादव की 9 संतानें हैं। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को सभी बच्चों में सबसे होशियार बताया जाता है। रोहिणी अपने पिता के काफी करीब हैं और सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अक्सर उनके साथ वाली फोटोज शेयर करती रहती हैं।

 

पढ़ें :- अशोक धाम हादसे पर सीएम सम्राट चौधरी की संवेदना, 7 श्रद्धालुओं की मौत से दहला लखीसराय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com