मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News:डेहरी के राजद विधायक के होटल पर आयकर विभाग ने मारा छापा,विधायक फतेह बहादुर सिंह होटल में नहीं थे मौजूद

इंडिया वॉइस

Income Tax Raid: बिहार के डीहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर के होटल बुद्ध विहार पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है,यह छापेमारी गुरुवार की देर शाम को हुई उस समय राजद विधायक फतेह बहादुर अपने होटल में नहीं मौजूद थे,आयकर विभाग की कई गाड़िया विधायक जी के पाली रोड स्थित होटल पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी

शेयर करें

Rohtas News:बिहार के डीहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर के होटल बुद्ध विहार पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है,यह छापेमारी गुरुवार की देर शाम को हुई उस समय राजद विधायक फतेह बहादुर अपने होटल में नहीं मौजूद थे,आयकर विभाग की कई गाड़िया विधायक जी के पाली रोड स्थित होटल पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी, छापेमारी के वक्त होटल में बाहरी ग्राहको का प्रवेश रोक दिया गया था,साथ ही होटल के दफ्तर के सभी कागजात जब्त कर लिए गए एवं जांच पड़ताल शुरू कर दी गई.

मिली जानकारी के अनुसार IT के अधिकारीयों को अपने साथ सूटकेस लेकर भी अंदर जाते देखा गया,बताया जाता है कि विधायक फतेह बहादुर सिंह शहर से बाहर गए थे,उनके होटल के प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों से पूछताछ की गई,इनकम टैक्स की टीम डेहरी ऑन सोन पटना से पहुंची थी,बता दें कि मौके पर 10 से अधिक आईटी के कर्मी और अधिकारी मौजूद हैं. रेड इतने गुप्त तरीके से चल रही थी कि होटल के बाहर से कुछ समझ में नहीं आ रहा था
.

जांच में जुटी टीम के सदस्य से बाहर से पूछने पर खुद को आयकर विभाग के टीम के सदस्य बताएं. लेकिन अब तक किसी नतीजे पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली हैं. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पहली बार फतेह बहादुर सिंह चुनाव जीत कर आए हैं. वह होटल कारोबार से जुड़े हुए हैं और पहले से भी ये जमीन के अलावा अन्य कारोबारों से जुड़े हुए हैं. डिहरी शहर में सबसे बड़े होटल में शुमार बुद्धा विहार होटल इन्हीं का है. इस छापामारी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. फिलहाल विधायक शहर से बाहर हैं.

टैग: bihar news
शेयर करें