मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

राजस्थान , बांसवाड़ा : चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कार से कूद कर बचाई जान

Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के एक गांव में अचानक चलती कार में भयानक आग लग गई. और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई . इस दौरान समय रहते ड्राइवर ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई , कार में भीषण आग का वीडियो इस वक्त खुब वायरल हो रहा है.स्थानीय प्राधिकरणों की ओर से इस घटना की जांच शुरू की गई है , इस दुर्घटना के दौरान किसी भी जीवन की नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन की नुकसान हो गई है और वहाँ के लोगों के लिए यह एक चेतावनी का संदेश है कि वे सड़क सुरक्षा को सीरियसली लें.

Rajasthan: Fire broke out in a moving car in a village in Banswara district.
शेयर करें

राजस्थान

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में भंडारिया तालाब के पास एक चलती हुई कार में भीषण आग लग गई. और कार आग का गोला बन गई . इस घटना के दौरान, समय रहते वाहन के ड्राइवर ने कार से कूद अपनी जान बचा ली जिस कारण एक बहुत बड़ा हादसा टल गया . कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी , कार में आग लग जाने के कारण कार पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। मगर राहत की बात यह है, कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई .

 

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

भंडारिया तालाब के पास राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई. कार चालक भरत दास ने बताया कि वह अपनी कार से बोरी गांव में एक परिचित को छोड़ने के लिए गया हुआ था और वहां से वापस अपने घर लोट रहा था. इसी दौरान गढ़ी के भंडारिया तालाब के पास कार के एक हिस्से में धुआं निकलता हुआ नजर आया. कार चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार में भयानक आग लग गई, जिस पर कार चालक ने तुरंत कार की गति को कम कर कार से कूद कर अपनी जान बचाई .उसने बताया कि कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक से एक हिस्से में आग लग गई .

 

कुछ ही समय में खाक हो गई कार

कार में आग भयानक थी.इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गढ़ी पुलिस एव परतापुर नगर पालिका को इसकी पूरी जानकारी दी. जिसकी सूचना पर मौके पर गढ़ी थाने का जाप्ता एव दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी. यह तो गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई जनहानी नहीं हुई.

 

वापसी के समय हुआ था हादसा

कार चालक भरत दास ने बताया कि यह गनीमत रही कि यह हादसा परिचितों को छोड़कर वापस आने के दौरान हुआ. यह हादसा पहले होता तो जनहानी हो सकती थी, और बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. क्योंकि कार में चार लोग सवार थे और साथ ही कार में सामान भी था. इससे यदि शॉर्ट सर्किट होता तो सभी का कार से बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाता और संभव है कि इससे बहुत बड़ी जनहानी भी हो जाती.

शेयर करें