मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

RRR ने बनाया रिकॉर्ड, हज़ार करोड़ कामाने वाली बनी तीसरी फिल्म

इंडिया वॉइस

RRR ने रिलीज के 16वें दिन दुनिया भर में कमाई का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब एक हजार करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

RRR
शेयर करें

राजामौली के निर्देशन में बनी, जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म आरआरआर लगातार धूम मचा रही है। फिल्म RRR एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुछ दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

RRR ने रिलीज के  16वें दिन दुनिया भर में कमाई का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब एक हजार करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। भारत के अलावा अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें तो इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब एक हज़ार करोड़ से अधिक हो गया है।

बाहुबली 2 और दंगल के बाद आरआरआर ऐसी तीसरी फिल्म बनी है जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।  आपको बता दें कि फिल्म RRR दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर बनी एक काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी हैं। फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने भी ट्वीट कर यह साझा किया है।

शेयर करें