मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

युद्ध का खतरा टला! यूक्रेन सीमा से लौटने लगे रूसी सैनिक

इंडिया वॉइस

युक्रेन और रूस के बीच होने वाले संभावित युद्ध की आशंका अब टलती दिख रही है। जानकारों के मुताबिक रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा से लौटने लगे हैं।

शेयर करें

कीव, 15 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच संभावित युद्ध का खतरा टलता नजर आ रहा है क्योंकि यूक्रेन की सीमा से रूसी सैनिक लौटने लगे हैं। रूस ने यूक्रेन सीमा के पास तैनात अपने सैनिकों की वापसी का ऐलान भी किया है।

यूक्रेन सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े के बाद से लगातार यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा मंडरा रहा है। अब भी यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से अधिक रूसी सैनिक तैनात हैं। इस संबंध में यूरोपीय देशों और अमेरिका सहित दुनिया के अनेक देशों द्वारा किए जा रहे राजनयिक प्रयासों के बीच रूसी सैनिकों की वापसी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया गया पहला बड़ा कदम है।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने मंगलवार सुबह कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास तैनात सुरक्षाबलों ने अपना सैन्य अभ्यास पूरा कर लिया है और वे वापसी की तैयारी कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य इकाइयां अपना काम पूरा कर चुकी हैं। वे रेलों और कारों से अपने सैन्य ठिकानों में जाना शुरू कर रही हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सैन्य अभ्यास में शामिल रहीं कितनी सैन्य इकाइयों ने लौटना शुरू किया है। अभी इस बात को लेकर भी महज कयास ही लगाए जा रहे हैं कि सैनिकों की वापसी के बाद यूक्रेन के आसपास तैनात रूसी सैनिकों में कितनी कमी आने वाली है। रूसी सैनिकों की वापसी के बाद एक बड़े युद्ध की आशंका कम होने की उम्मीद है।

शेयर करें