मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

यूक्रेन पर रूस की मिसाइल गरजी, रेलवे स्टेशन से टकराई, 50 की मौत

इंडिया वॉइस

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की सेना पर जानबूझकर रेलवे स्टेशन पर हमला करने का आरोप लगाया है।

RUssia Ukraine
शेयर करें

कीव : रूस के हवाई और जमीनी आक्रमण से शनिवार को यूक्रेन दहल गया। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने मिसाइल दागी हैं। इस बीच रूस की मिसाइल के यूक्रेन के भीड़भाड़ वाले एक रेलवे स्टेशन पर टकराने से 50 लोगों की मौत हो गई। इस रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग मौजूद थे। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। शुक्रवार को हुए मिसाइल हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक इस आक्रमण के समय रेलवे स्टेशन महिलाओं और बच्चों से भरा हुआ था। यह लोग रूस के हमले से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे थे। यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय के मुताबिक क्रामाटोर्स्क रेलवे स्टेशन की फोटो में हमले में मारे गए लोगों के शवों को जमीन पर एक रॉकेट के अवशेष के साथ तिरपाल से ढके हुआ दिखाया गया है। हमले के समय स्टेशन के अंदर और आसपास करीब 4,000 नागरिक मौजूद थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की सेना पर जानबूझकर रेलवे स्टेशन पर हमला करने का आरोप लगाया है। रूस ने कहा कि उसकी सेना इस तरह की मिसाइल का इस्तेमाल नहीं करती है।

शेयर करें