मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

रूस ने किया परमाणु अभ्यास, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को चेताया

इंडिया वॉइस

रूस-यूक्रेन युद्ध की आशंकाओं के बीच रूस ने अपने न्यूक्लियर हथियारों के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है।

Russia Ukraine war
शेयर करें

मिन्स्क, 21 फ़रवरी। यूक्रेन के साथ युद्ध की आशंकाओं के बीच रूस ने बेलारूस में न्यूक्लियर ड्रिल (परमाणु अभ्यास) को अंजाम दिया है। साथ ही रूस काला सागर (ब्लैक सी) में भी नौसैनिक अभ्यास कर रहा है। रूस की इन जंगी तैयारियों के बीच अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ को चेतावनी दी है कि रूस ने यूक्रेन के ऐसे लोगों की सूची बना ली है, जिन्हें या तो मार दिया जाएगा या जेल में ठूंस दिया जाएगा।

यूक्रेन सीमा पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा कम किये जाने के रूस के दावे के बावजूद रूस द्वारा युद्ध की तैयारियां किये जाने की जानकारियां बार-बार सामने आ रही हैं। रूस और बेलारूस के बीच करीबी जगजाहिर है। स्वयं बेलारूस के राष्ट्रपति यूक्रेन सहित अमेरिका व अन्य देशों को चेतावनी दे चुके हैं कि वे रूस के परमाणु हथियार अपने देश में तैनात कर लेंगे। बेलारूस की सीमा यूक्रेन से लगती है। यहां कई दिनों से रूस के सैनिक युद्धाभ्यास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बेलारूस में रूस के तीस हजार से अधिक सैनिक मौजूद हैं। इन लोगों ने परमाणु हथियारों का अभ्यास भी अपने युद्धाभ्यास में शामिल किया है।

उधर, काला सागर में रूस की नौ सेना लगातार अभ्यास कर रही है। इन जंगी अभियानों के बीच अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार प्रमुख को पत्र भेजकर चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन के उन लोगों की सूची बना ली है, जिन्हें युद्ध के दौरान या तो मारा जाएगा या फिर जेल में ठूंस दिया जाएगा।

शेयर करें