मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

मंच पर खास पलः योगी की मौजूदगी में सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को भेंट की NAMO वाली जर्सी

Rakesh

गंजारी में शनिवार को क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान मंच पर खास पल भी आया। जब सीएम योगी की मौजूदगी में सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को NAMO वाली जर्सी भेंट की। मंच पर कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को नमो नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी भेंट की।

sachin tendulkar
शेयर करें

वाराणसी। गंजारी में शनिवार को क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान मंच पर खास पल भी आया। जब सीएम योगी की मौजूदगी में सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को NAMO वाली जर्सी भेंट की। मंच पर कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को नमो नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी भेंट की।

शिलान्यास से पहले सीएम योगी ने अपना संबोधन दिया। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के पहले और यूपी के तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इसके बाद स्टेडियम के बारे में बताया गया। बताया गया कि इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक दिखेगी।

स्टेडियम का आकार अर्ध चंद्राकार होगा, जिसमें लगी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम भगवान की थीम पर बनेगा। खेल को लेकर समाज की सोच बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलेगा।

टैग: pm modi
शेयर करें