मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: समस्तीपुर में बैंक की शाखा को लूटने की कोशिश,पांच में से एक अपराधी को लोगों ने पकड़ा

इंडिया वॉइस

Crime In Bihar:बिहार के समस्तीपुर जिले में क्राइम का एक नया घटना सामने आया है,समस्तीपुर शहर में बैंक की शाखा को अपराधियों ने दिनदहारे लूटने की कोशिश की है,यह घटना शुक्रवार शाम की है,अपराधियों ने शहर के बीचो-बीच रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया और लूटने की कोशिश की.लुटपाट करने के लिए 5 अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए थे,जिनमें से एक पकड़ा गया और 4 मौका देखकर भाग गए

शेयर करें

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में क्राइम का एक नया घटना सामने आया है,समस्तीपुर शहर में बैंक की शाखा को अपराधियों ने दिनदहारे लूटने की कोशिश की है,यह घटना शुक्रवार शाम की है,अपराधियों ने शहर के बीचो-बीच रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया और लूटने की कोशिश की.लुटपाट करने के लिए 5 अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए थे,जिनमें से एक पकड़ा गया और 4 मौका देखकर भाग गए

हालांकि बैंक कर्मियों की सजगता और मार्केट कांपलेक्स के लोगों की हिम्मत की वजह से लूट की वारदात को अंजाम देने में अपराधी सफल नहीं रहे. पांच में से चार की संख्या में अपराधी मौके से भागने में सफल रहे वहीं एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया, जिसकी जमकर पिटाई की गई. पकड़े गए अपराधी के पास से लोगों ने पिस्टल, चाकू और अन्य सामान बरामद किया है.

घटना की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को हो रही है बैंक के नीचे काफी संख्या में लोग जुट गए और अपराधी को सौंपने की मांग कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

टैग: bihar news
शेयर करें