1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: समस्तीपुर से दर्दनाक घटना आई सामने,जमीन विवाद को लेकर चाची ने नाबालिग भतीजी को जिंदा जलाया

Bihar News: समस्तीपुर से दर्दनाक घटना आई सामने,जमीन विवाद को लेकर चाची ने नाबालिग भतीजी को जिंदा जलाया

Crime News In Bihar:बिहार के समस्तीपुर जिला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र उदयपुर में 15 इंच जमीन के विवाद को लेकर सगी चाची ने अपनी नाबालिक भतीजी को जिंदा जला दिया,नाबालिक लड़की की उम्र महज 14 साल है,इस घटना में लड़की 80 से 90 फीसदी जल चुकी है,उसका इलाज चल रहा है लेकिन हालत काफी नाजुक है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र उदयपुर में 15 इंच जमीन के विवाद को लेकर सगी चाची ने अपनी नाबालिक भतीजी को जिंदा जला दिया,नाबालिक लड़की की उम्र महज 14 साल है,इस घटना में लड़की 80 से 90 फीसदी जल चुकी है,उसका इलाज चल रहा है लेकिन हालत काफी नाजुक है

पढ़ें :- बिहार में एनडीए 'पांडवों' की तरह एकजुट, PM मोदी हैं 'विश्व शांतिदूत': जदयू विधायक श्याम रजक

इस हादसे के बाद लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए DMCH(डीएमसीएच) रेफर किया गया है,मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर पंचायत हुई थी और पंचायत के बाद लड़की के पिता सिंघेश्वर राम काम करने के लिए चले गए थे,इस दौरान घर में लड़की अकेली थी,उसी समय घर में अकेली पाकर चाची ने मिट्टी तेल छिड़ककर लड़की के शरीर में आग लगा दिया गया. गंभीर रूप से जख्मी लड़की की पहचान नेहा कुमारी के रूप में की गई है. जख्मी हालत में परिजनों के द्वारा रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बर्न वार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे DMCH(डीएमसीएच) रेफर किया है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पीडी शर्मा ने बताया कि जख्मी लड़की नेहा की स्थिति काफी गंभीर है और उसके शरीर के 80 से 90% हिस्सा जल चुके हैं. जख्मी लड़की नेहा के पिता ने बताया कि पिछले 10 साल से उसके बड़े भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था इसके कारण पिता के हिस्से की जमीन भी उसने अपने बड़े भाई को दे दिया लेकिन 10 से 15 इंच जमीन के खातिर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा रोसड़ा थाना को भी जानकारी दी गई है. समस्तीपुर सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात SI विनय कुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें :- बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ी अपडेट, STET 2025 का शेड्यूल हुआ जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com