मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Sambhal Violence : जमीयत उलेमा ए हिंद ने डीडीए के रूप में पीड़ित परिजनों को सौंपी रकम

up bureau

उत्तर प्रदेश के सम्भल हिंसा में मारे गए लोगों को जमीयत उलेमा हिंद के दो सदस्यो टीम ने आज डीडी के रूप में सहायता प्रदान की है साथ ही पीड़ितों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहने का ऐलान किया है।

Sambhal Violence : जमीयत उलेमा ए हिंद ने डीडीए के रूप में पीड़ित परिजनों को सौंपी रकम
Sambhal Violence : जमीयत उलेमा ए हिंद ने डीडीए के रूप में पीड़ित परिजनों को सौंपी रकम
शेयर करें

सम्भल। उत्तर प्रदेश के सम्भल हिंसा में मारे गए लोगों को जमीयत उलेमा हिंद के दो सदस्यो टीम ने आज डीडी के रूप में सहायता प्रदान की है साथ ही पीड़ितों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहने का ऐलान किया है।

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने सम्भल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायत देने का ऐलान किया गया था। इसमें जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमदू मदनी ने सम्भल के जिम्मेदारों से हिंसा के बारे में जानकारी ली थी। घायलों के बेहतर उपचार व शिक्षा के लिए प्रबंध कराने का निर्णय लिया गया था। इसी ऐलान को लेकर मंगलवार को जमीयत उलेमा ए हिंद के वर्किंग कमेटी के सदस्य मुफ्ती अफ्फान के साथ एक ओर सदस्य सम्भल पहुंचे और उन्होंने सम्भल हिंसा में जान गंवाने वाले परिवार जनों को डीडी के रूप में पाँच-पाँच लाख की सहायता प्रदान की साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों की शिक्षा के लिए कदम से कदम मिलाकर हर हाल में खड़े रहने का ऐलान किया है।

शेयर करें