मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: छपरा में नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

Gang Rape In Chapra :बिहार के छ्परा से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है,छपरा में एक किशोरी के साथ गाँव के 4 लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और विडियो भी बनाकर वायरल कर दिया,पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया,अभी भी तीन मनचले पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं.

देवरिया : घर में घुस युवती से दुष्कर्म का प्रयास, बाधा बनी मां और बेटियों को पीटा
शेयर करें

Chapra news:बिहार के छ्परा से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है,छपरा में एक किशोरी के साथ गाँव के 4 लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और विडियो भी बनाकर वायरल कर दिया,पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया,अभी भी तीन मनचले पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,यह घटना 28 जनवरी की ही है जब पीड़िता सरस्वती पूजा देखकर लौट रही थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को चुप करा दिया लेकिन यह वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद लोगों की जानकारी में मामला आया.

यह घटना कोपा पुलिस थाना क्षेत्र की है. नाबालिग लड़की को बुधवार को सदर अस्पताल में लाकर मेडिकल जांच भी कराया गया. नाबालिग को गांव के ही 4 युवकों ने घर के बगल में स्थित खेत में ले जाकर गैंगरेप किया. पुलिस ने एक आरोपी सम्हौता चंदा टोला गांव के एक आरोपी रविन्दर यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी सम्हौता गांव के बताए गए हैं.

एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था उस मोबाइल की भी तलाशी की जा रही है.

टैग: bihar news
शेयर करें