मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं,19 तक धारा-144 लागू

Rajni

उत्तरकाशी जिले के पुरोला कस्बे में 15 जून को होने वाली महापंचायत की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है। महापंचायत का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ने किया था।

police
शेयर करें

पुरोला। उत्तरकाशी जिले के पुरोला कस्बे में 15 जून को होने वाली महापंचायत की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है। महापंचायत का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ने किया था।

उत्तरकाशी में लव जिहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल भी खुलकर सामने आ रहे हैं। हिंदुवादी संगठनों का कहना है कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत करेंगे। इसे देखते हुए पुरोला नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने 14 जून से 19 जून तक धारा 144 लागू कर दी है।

एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि धारा 144 का सख्ती से पालन होगा। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को साफ कह दिया था कि ऐसी किसी गतिविधि की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 भी लगाई जा सकती है।

उधर, देहरादून में भी मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का ऐलान कर दिया है। पुरोला के ग्राम प्रधानों के संगठन ने 15 जून को महापंचायत का ऐलान किया था, लेकिन सरकार का सख्त रुख देखते हुए मंगलवार को प्रधान संगठन बैकफुट पर आ गया।

टैग: police
शेयर करें