Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. घरेलू सहायिका को बुरी तरह प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

घरेलू सहायिका को बुरी तरह प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

झारखंड की निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने उनकी घरेलू सहायिका को कथित रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

By रुचि उपाध्याय 

Updated Date

नई दिल्ली: नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में बीजेपी नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पार्टी से पहले ही हो चुकीं हैं निलंबित। रांची के वरिष्ठ अधीक्षक किशोर किशा कौशल ने बताया कि सीमा को कब्जे में ले लिया गया है और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

पढ़ें :- भूपेश बघेल को उम्मीद, छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस का बेड़ा पार करेंगे ‘रामजी’

घरेलू सहायिका का एक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने मंगलवार को सीमा पात्रा को निलंबित कर दिया था। सीमा पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य थीं और उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।

वीडियो में घरेलू सहायिका सुनीता, अस्पताल के बिस्तर पर शरीर और चेहरे पर चोट के निशान के साथ नजर आ रही थी। 29 वर्षीय महिला ने निलंबित भाजपा नेता पर उन्हें बंदी बनाकर रखने और बेरहमी से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका खाना-पानी तक बंद कर दिया गया था। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के एक अफसर की सूचना पर रांची पुलिस ने उसे 22 अगस्त को सीमा पात्रा के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया था।

बीजेपी नेता के खुद के बेटे आयुष्मान पात्रा ने अपनी मां द्वारा किए जा रहे जुल्म का विरोध किया और मां सीमा ने अपने ही बेटे को मनोरोगी घोषित कर रांची की चर्चित मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में भर्ती करा दिया। हद तो यह हो गई कि उन्होंने पुत्र के हाथ में बेड़ियां लगाकर उसे जबरन यहां दाखिल कराया था। सोमवार को जब सुनीता के टॉर्चर की खबरें छपीं तो सीमा ने अपने पुत्र को आनन-फानन यहां से रिलीज करवा लिया।

आदिवासी समुदाय से आने वाली पीड़ित सुनीता गुमला के एक गांव की रहने वाली है। करीब दस साल पहले वह रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में रहनेवाली उनकी पुत्री वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई। दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस रांची सीमा पात्रा (Seema Patra) के घर आई। यहां काम करते हुए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता रहा। उसने घर जाने की इजाजत मांगी तो पिटाई करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- यूपीः राजभरों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, अनिल राजभर को सौंपी जिम्मेदारी

वीडियो में सुनीता अस्पताल के बिस्तर पर शरीर और चेहरे पर जख्म के साथ नजर आ रही है। 29 वर्षीय महिला मुश्किल से बोल पा रही थी क्योंकि उसने आरोप लगाया था कि उसे बंदी बना लिया गया, प्रताड़ित किया गया और रॉड और लोहे की कड़ाही से पीटा गया। उसके कई दांत गायब थे और वह उठ नहीं पा रही थी। बात-बात पर पिटाई आम हो गई। दर्जनों बार उसे गरम तवे से दागा गया। जिस कमरे में सुनीता को बंद किया गया, वहीं उसका बेडरूम और बाथरूम था। लगातार पिटाई से वह इस तरह अशक्त हो गई थी कि फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी।

मामला तूल पकड़ने पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com