मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः स्कूल के पास शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

HO BUREAU

यमुनानगर के महाराणा प्रताप चौक स्थित स्कूल के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदारों ने सुबह जैसे ही अपनी दुकान खोली तो एक शव देखा, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।

dead body
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर के महाराणा प्रताप चौक स्थित स्कूल के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदारों ने सुबह जैसे ही अपनी दुकान खोली तो एक शव देखा, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।

गांधीनगर थाने के जांच अधिकारी महरूफ अली ने बताया कि डायल 112 की ओर से उनके पास सूचना आई थी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास ही एक टिफिन और शराब की बोतल भी मिली है। ऐसा लग रहा है कि जैसे ज्यादा शराब पीने से इसकी मौत हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें