मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेशः देवास में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Rajni

मध्य प्रदेश के देवास शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के बस स्टैंड स्थित एक लॉज में पुलिस ने 14 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

raid
शेयर करें

देवास। मध्य प्रदेश के देवास शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के बस स्टैंड स्थित एक लॉज में पुलिस ने 14 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

देवास बस स्टैंड स्थित एक लॉज पर सेक्स रैकेट की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दबिश देते हुए 14 युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। पुलिस ने 6 लड़के व 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में थे।

पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मामले में डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि होटल में दबिश दी गई थी। जहां से 6 लडकों के साथ ही 8 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

टैग: arrest MP
शेयर करें