मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शाहरुख खान से हुई मुंबई एयरपोर्ट पर पूछताछ, कस्टम अधिकारियों ने लगाया जुर्माना- जाने क्या था पूरा मामला

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड के किंग खान से मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों पूछताछ के बाद कस्टम अधिकारियों ने लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना- जाने क्या था पूरा मामला

शेयर करें

Shahrukh Khan at Mumbai Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान और टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की पूछताछ से गुजरना पड़ा है। वह शारजाह (UAE) से लौटे थे। एक कार्यक्रम के सिलसिले में वह यूएई गए थे। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ बाहर निकले। शाहरुख खान के पास महंगी घड़ियों के कवर थे जिसकी कस्टम ड्यूटी उन्होंने नहीं चुकाई थी। पूछताछ के बाद उन्हें लगभग सात लाख रुपये जुर्माना चुकाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि, शाहरुख अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर से दुबई में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचे थे। बीती रात 12.30 बजे वह वापस मुंबई लौटे। शाहरुख और उनकी टीम के बैग में कीमती घड़ियों के कवर मिले जिसके बाद कस्टम ने सभी को रोका और जांच की। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार के पास करीब 18 लाख रुपये की महंगी घड़ियों के कवर थे। जिसके लिए उन्हें 6.83 लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ की पूरी प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली। जिसके बाद शाहरुख और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया गया लेकिन उनके बॉडीगार्ड रवि और अन्य सदस्यों को रोक लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिल शाहरुख के बॉडीगार्ड के नाम पर बना है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि पैसे शाहरुख के क्रेडिट कार्ड से दिए गए।

अभी तक इस मामले में शाहरुख की टीम की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगले साल 3 फिल्मों में नजर आएंगे। साल की शुरुआत में ‘पठान’ रिलीज होगी। उसके बाद ‘जवान’ और ‘डंकी’ आएगी।

टैग: Bollywood
शेयर करें