1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal: शिमला में भीषण हादसा, नई कार की खुशी मनाने दोस्तों के साथ लवर पांइंट की “नाइट राइड” पड़ी भारी, 3 युवतियों सहित हादसे में 7 घायल

Himachal: शिमला में भीषण हादसा, नई कार की खुशी मनाने दोस्तों के साथ लवर पांइंट की “नाइट राइड” पड़ी भारी, 3 युवतियों सहित हादसे में 7 घायल

Car Accident:हिमाचल के शिमला से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,शिमला के रामपुर में नई कार लेकर 7 दोस्तो के साथ खुशी मनाने लवर पांइंट निकले थे,रास्ते में कार अनियन्त्रित होकर खाई में जा लुढ़की.इस सड़क हादसे में 3 युवतियों समेत कुल 7 युवाओं को चोटें आई है,इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Shimla: हिमाचल के शिमला से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,शिमला के रामपुर में नई कार लेकर 7 दोस्तो के साथ खुशी मनाने लवर पांइंट निकले थे,रास्ते में कार अनियन्त्रित होकर खाई में जा लुढ़की.इस सड़क हादसे में 3 युवतियों समेत कुल 7 युवाओं को चोटें आई है,इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है.

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?

यह घटना शिमला के रामपुर का है, दुर्घटना में कार में विजय के अलावा सवार अजय, अक्षय, ओम प्रकाश, संजना, पूजा और ईशा को चोटें आई है. पुलिस ने वाहन चालक 21 वर्षीय अजय कुमार पुत्र लायक राम गांव रतनपुर डाकघर करतोट तहसील रामपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.

SDPO (एसडीपीओ) रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि ये हादसा गुरुवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खवारू में पेश आया. वाहन में सवार 17 वर्षीय विजय पुत्र हेमराज गांव जगातखाना डाकघर रामपुर ने अपने बयान में बताया कि बीती रात वह अपने अन्य दोस्तो के साथ लवर पॉइंट घूमने के लिए निकले थे. इसी बीच खवारु पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 20 मीटर नीचे लुढ़क गई.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com