मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

US Firing: अमेरिका के वर्जीनिया शहर में फायरिंग, 6 साल के छात्र ने क्लासरूम में टीचर पर चलाई गोली

इंडिया वॉइस

अमेरिका जैसे देश में आए दिन गोलीबारी की घटनाएँ देखने को मिलती है एक और ऐसी वारदात वर्जीनिया शहर में हुई है जहां के प्राथमिकी विद्यालय में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी एक छह वर्षीय छात्र ने क्लासरूम में शिक्षक पर गोली चला दी।

शेयर करें

US Firing: अमेरिका जैसे देश में आए दिन गोलीबारी की घटनाएँ देखने को मिलती है एक और ऐसी वारदात वर्जीनिया शहर के प्राथमिकी विद्यालय से सामने आई है। यह गोलीबारी रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि एक छह वर्षीय छात्र ने क्लासरूम में अपनी टीचर पर गोली चलाई है। यह घटना फर्स्ट ग्रेड क्लासरूम में हुई है। पुलिस ने कहा कि रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी में कोई छात्र घायल नहीं हुआ है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, लगभग 30 साल की टीचर को गोलीबारी में चोट आई है। गनीमत है कि उन्हें अस्पताल ले जाने के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार आया। पुलिस ने कहा कि बच्चे के पास कक्षा में एक हैंडगन थी। छात्र को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी के बाद क्लासरूम में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और ज्यादातर बच्चे रोने लगे।

गोलीबारी में किसी बच्चे को नहीं लगी चोट
पुलिस के मुताबिक, छात्रों को सुरक्षित उनके माता-पिता के पास पहुंचाया गया। इस घटना को लेकर पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक आकस्मिक शूटिंग नहीं थी। वहीं, स्कूल अधीक्षक जॉर्ज पार्कर ने बंदूकों को स्कूल से बाहर रखने में शिक्षकों की असमर्थता पर खेद व्यक्त किया। वो इस घटना से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने नौजवानों के हाथों से बंदूकें दूर रखने की जरूरत है। पुलिस प्रमुख ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या अधिकारी लड़के के माता-पिता के संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सदस्य गोलीबारी की जांच पड़ताल को संभाल रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्जीनिया की आबादी लगभग 185,000 लोगों की है। यह राज्य अपने शिपयार्ड के लिए जाना जाता है, जहां विमान वाहक और य यू.एस. नौसेना के जहाज को तैयार किया जाता है।

शेयर करें