मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

कर्नाटक में सिद्धारमैया आज लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ, भव्य होगा समारोह

Rajni

कर्नाटक में सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।

siddarmaih
शेयर करें

बेंगलुरु। कर्नाटक में सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। कर्नाटक में कांग्रेस ने शनिवार (20 मई) को होने वाले सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां कर ली हैं।

सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। कांग्रेस की ओर से सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में तकरीबन 20 विपक्षी पार्टियों को न्योता भेजा गया है। बिहार के सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसके साथ ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हामी भर दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी हालांकि  उनकी पार्टी टीएमसी की ओर से उनकी प्रतिनिधि काकोली घोष दस्तीदार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु जाएंगी।

टैग: congress
शेयर करें