मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

सिंगापुर: बैंक से धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल की महिला को जेल

इंडिया वॉइस

सिंगापुर में बैंक से धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल की महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई छह महीने कैद की सजा,

bank
शेयर करें

सिंगापुर में भारतीय मूल की 29 वर्षीय महिला को बैंक से धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया। कोर्ट ने दोषी महिला को छह महीने कैद की सजा सुनाई है, कोर्ट ने कहा है कि महिला ने सिटी बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया.


2018 में लोन के लिए किया था आवेदन

उप लोक अभियोजक धीरज जी. चैनानी ने कहा कि किरण कौर ने सितंबर 2018 में फास्ट कैश नौकरी का विज्ञापन देखा. इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम चार्ल्स नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई.चार्ल्स ने कहा कि व सिटी बैंक से लोन प्राप्त करने में उसकी मदद कर सकता है. कौर ने वैसा ही किया जैसा उन्हें बताया गया था


कौर को लोन में मिले 13,490 सिंगापुरी डॉलर

रिपोर्ट के मुताबिक, कौर को बैंक से 13,490 सिंगापुरी डॉलर नकद मिले.हालांकि, किरण कौर ने दावा किया कि उसने सिर्फ 4,000 सिंगापुरी डॉलर अपने पास रखे और बाकी रकम उस व्यक्ति को दे दी, जिसने उसे जाली दस्तावेज दिए थे. इस मामले में दो अक्तूबर को सिटी बैंक के एक प्रतिनिधि की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

शेयर करें