मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल की शादी अर्जुन भल्ला से हुई

इंडिया वॉइस

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी की गुरुवार को राजस्थान के नागौर जिले के खिमसर किले में अर्जुन भल्ला से शादी हुई. जोड़े ने वैदिक रीति से फेरे लिए। बता दें गुरुवार को शैनेल ने जोधपुर के निकट नागौर जिले में स्थित 16वीं सदी के खिमसर किले में शादी की।

शेयर करें

Smriti Irani’s daughter Shanelle wedding: केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी स्टार स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शैनेल ईरानी अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। सभी एक्ट्रर-एक्ट्रेस के जैसे ही शैनेल ईरानी ने भी राजस्थान में अपनी शादी रचाई। बता दें स्मृति ईरानी के दामाद अर्जुन भल्ला कनाडा के रहने वाले हैं।

शैनेल ईरानी शादी गुरुवार को जोधपुर स्थित नागौर जिले के खिमसर किले में हुई। जानकारी के अनुसार शादी में केवल 70 परिवार और करीबी ही शामिल थे। शैनेल ईरानी अर्जुन भल्ला की मेहंदी और हल्दी बुधवार को हुई थी। बता दें शैनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला ने 2021 में सगाई की थी। शैनेल स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं। शैनेल और अर्जुन के विवाह समारोह के दौरान स्मृति ईरानी ने शंख बजाया। दूल्हा बने अर्जुन भल्ला सफेद घोड़े पर बारात लेकर पहुंचे तो किले से ही ढोल-नगाड़ों के साथ खास बारात निकाली गई। बारात के दौरान अर्जुन भल्ला का परिवार पंजाबी ढोल पर डांस करता नजर आया। घोड़ी पर बैठकर अर्जुन ने भी डांस किया, उन्होंने एक सफेद ‘शेरवानी’ पहन रखी थी और सिर पर जोधपुरी साफा लगाया हुआ था। वही शैनेल ईरानी लाल रंग के जोड़े में काफी सुंदर लग रही थीं।

अर्जुन भल्ला कनाडा में रहते हैं। स्मृति ईरानी के दामाद ने अपनी स्कूली शिक्षा कनाडा के सेंट रॉबर्ट कैथोलिक हाई स्कूल से पूरी की और यूनाइटेड किंगडम में लीसेस्टर विश्वविद्यालय से एलएलबी किया।

टैग: Bollywood
शेयर करें