मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘पापा’ की फिल्म से बेटे को मिलेगी बॉलीवुड में एंट्री! जल्द ही यशवर्धन स्किन पर रोमांस करते आएंगे नजर

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हर साल कोई ना कोई स्टारकिड अपना एक्टिंग डेब्यू करता है। अब खबर आ रही है पॉपुलर एक्टर गोविंदा (Govinda) का बेटा यशवर्धन (Yashvardhan) अपनी एक्टिंग की पारी शुरू करने वाला है।

शेयर करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हर साल कोई ना कोई स्टारकिड अपना एक्टिंग डेब्यू करता है। अब खबर आ रही है पॉपुलर एक्टर गोविंदा (Govinda) का बेटा यशवर्धन (Yashvardhan) अपनी एक्टिंग की पारी शुरू करने वाला है। हालांकि, साल 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बताया था कि उनका बेटा यशवर्धन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत के लिए तैयार है।

सुनीता आहूजा ने बताया था, ‘यशवर्धन का डेब्यू लॉकडाउन के कारण लेट हो गया। हम उसके लॉन्च के बारे में कुछ लोगों से बात कर रहे हैं। हम अच्छे प्रोडक्शन हाउस और अच्छी कहानी चाहते हैं क्योंकि ये उसकी पहली फिल्म होगी। वह अपनी बॉडी बनाने, एक्टिंग सीखने, डांस करने और दूसरे काम करने में बिजी है। हम उसे जल्दी ही लॉन्च करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा के बेटे यशवर्धन फिल्म ‘आओ ट्विस्ट करें’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म को गोविंदा प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म के डायरेक्टर फाइनल कर लिया गया है लेकिन अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पॉपुलर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्य आचार्य फिल्म में यशवर्धन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।

फिल्म ‘आओ ट्विस्ट करें’ के लिए यशवर्धन और सौंदर्य आचार्य तेजी से तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म को गणेश आचार्य को-प्रोड्यूस करेंगे। ये भी कहा जा रहा है कि यशवर्धन और सौंदर्य आचार्य को फिल्म को गणेश आचार्य डायरेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, फिल्म से जुड़े किसी भी शख्स की तरफ से फिल्म को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताते चलें कि गोविदा के बेटे यशवर्धन ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। यशवर्धन ने ‘ढिशूम’, ‘किक 2’ और ‘तड़प’ जैसी फिल्मो में साजिद नाडियाडवाला को असिस्ट किया है।

शेयर करें