मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Pakistan:पाकिस्तान में ट्रक और बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत, ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से हुआ दर्दनाक हादसा

इंडिया वॉइस

Road Accident: पाकिस्तान से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस और ट्रक की आमने-सामने जोड़दार टक्कर हो गई,इस दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, पुलिस ने यह जानकारी दी. यह हादसा पेशावर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 40 किलोमीर दूर सिंधु राजमार्ग पर कोहट के समीप हुआ.

शेयर करें

Peshawar: पाकिस्तान से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस और ट्रक की आमने-सामने जोड़दार टक्कर हो गई,इस दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, पुलिस ने यह जानकारी दी. यह हादसा पेशावर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 40 किलोमीर दूर सिंधु राजमार्ग पर कोहट के समीप हुआ.

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को जिला मुख्यालय अस्पताल भेजवाया, गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है.पुलिस के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है तथा उसे एवं मृतकों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस के मुताबिक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ.

बचाव अधिकारी रहमत उल्लाह ने कहा, ‘हमने सभी मृतकों और घायलों को कोहाट के एक अस्पताल में पहुंचाया है.’ टीवी फुटेज में नष्ट हुई बस की तस्वीरें दिखाई गईं हैं.गौरतलब है कि रविवार को बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस खंभे से टकराकर पुल से गिर गई, जिसमें आग लग गई और 40 लोगों की मौत हो गई. खराब सड़क बुनियादी ढांचे और यातायात कानूनों की अवहेलना के कारण पाकिस्तान में इस तरह की घातक सड़क दुर्घटनाएं आम हैं.

शेयर करें