मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

कटिहार से अमृतसर और बरौनी से कोयंबतूर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का बढ़ा फेरा, यात्रियों को होगा फायदा

Rajni

उत्तर बिहार से गुजरने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बढ़ोतरी की गई है। इसमें बरौनी से कोयंबतूर जाने वाली और कटिहार से अमृतसर जाने वाली दो स्पेशल ट्रेन शामिल है।

train
शेयर करें

पटना। उत्तर बिहार से गुजरने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बढ़ोतरी की गई है। इसमें बरौनी से कोयंबतूर जाने वाली और कटिहार से अमृतसर जाने वाली दो स्पेशल ट्रेन शामिल है। यह दोनों ट्रेनें अब अधिक फेरे लगाएंगी।

इससे साउथ और पंजाब की ओर जाने वाले यात्री को काफी सुविधा मिलेगी। बताया गया की यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे द्वारा पिछले दिनों आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया था।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 03357 बरौनी-कोयम्बत्तूर स्पेशल ट्रेन अब अधिक फेरे लगाएगी। बरौनी और कोयम्बत्तूर बीच गाड़ी संख्या 03357 बरौनी-कोयम्बत्तूर स्पेशल ट्रेन में अब और 14 फेरे की वृद्धि की गई है।

यह ट्रेन 01 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। जबकि, कोयम्बत्तूर और बरौनी बीच गाड़ी संख्या 03358 कोयम्बत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा था। इसके परिचालन में अब और 14 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 05 जुलाई से 04 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है ।

वही, गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन* – कटिहार और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 01 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है । इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 08 जुलाई से 28 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है ।

गाड़ी संख्या 05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन*- अमृतसर और कटिहार बीच गाड़ी संख्या 05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 03 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा है । इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 10 जुलाई से 30 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

टैग: bihar train
शेयर करें