मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में भूमि विवाद में छात्रा पर हमला, गंभीर घायल

Rakesh

यूपी के रायबरेली जिले में भूमि विवाद के चलते विरोधियों ने छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की करवाई शुरू कर दी है। घटना डीह थाना इलाके के पूरे इटहा गांव की है।

injured student
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में भूमि विवाद के चलते विरोधियों ने छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की करवाई शुरू कर दी है। घटना डीह थाना इलाके के पूरे इटहा गांव की है।

यहां के रहने वाले नंद कुमार का पड़ोसी कमलेश कुमार से पुराना भूमि विवाद है। इसी मामले में एक दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का 151 में चालान करते हुए सख्त हिदायत दी थी। पुलिस कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी कमलेश कुमार ने शनिवार सुबह बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर हमला कर दिया।

इस दौरान स्कूल जा रही नंद कुमार की बेटी पर भी दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्रा समेत तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सालोन वंदना सिंह ने कहा कि घटना में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें