Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कही ये बात, पढें

सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कही ये बात, पढें

कृषि मंत्री के पद पर रहते हुए सुधाकर सिंह ने जब विभागीय कामकाज की आलोचना की थी और अपने ही विभाग के अधिकारियों को चोर बता डाला था तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए थे। नीतीश कुमार सुधाकर सिंह की उस बात को लेकर खफा हुए जिसमें उन्होंने खुद को चोरों का सरदार बताया था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कृषि मंत्री के पद पर रहते हुए सुधाकर सिंह ने जब विभागीय कामकाज की आलोचना की थी और अपने ही विभाग के अधिकारियों को चोर बता डाला था तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए थे। नीतीश कुमार सुधाकर सिंह की उस बात को लेकर खफा हुए जिसमें उन्होंने खुद को चोरों का सरदार बताया था।

पढ़ें :- Bihar News: सीवान में राम जानकी पथ निर्माण का मुआवजा पचरुखी और बसंतपुर अंचल में बाटने की प्रक्रिया शुरू

सुधाकर सिंह कृषि मंत्री रहते हुए विभाग के अधिकारियों की असलियत जान गए थे और इसीलिए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी आलोचना की थी, लेकिन नीतीश कुमार को यह आलोचना पसंद नहीं आई। नतीजा यह हुआ कि पहले कैबिनेट की बैठक में उनकी सुधाकर सिंह से बहस हुई और फिर बाद में सुधाकर सिंह के इस्तीफे के साथ इस कहानी का अंत हुआ। लेकिन अब कृषि विभाग के अधिकारियों के निकम्मेपन की जो कहानी सामने आ रही है, वह दरअसल किसी और ने नहीं बल्कि राज्य के विकास आयुक्त ने पकड़ी है।

कृषि विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान राज्य के विकास आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई है। विकास आयुक्त का मानना है कि राज्य में 10 ऐसी योजनाएं हैं जो कृषि विभाग से जुड़ी हैं और जिनपर प्रगति बेहद शिथिल देखी जा रही है। इस लचर कार्यप्रणाली को लेकर उन्होंने विभाग के अधिकारियों से अपनी नाराजगी जताई है।

कृषि विभाग की समीक्षा योजना के दौरान विकास आयुक्त ने कृषि विभाग के सचिव और चारों निदेशकों से विभागीय कार्य की समीक्षा करने, योजनाओं की स्थिति जाने और प्रोजेक्ट प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग को लेकर पूरी रिपोर्ट तलब की है। कृषि सचिव अब हर सप्ताह दो दिन की बजाय एक दिन यानी हर सोमवार को योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावे सभी निदेशकों को हर शुक्रवार को पीपीएम निदेशक को रिपोर्ट भेजने का निर्देश भी दिया गया है। विकास आयुक्त ने कृषि सचिव से इस मामले में सख्ती बरतने को भी कहा है।

कृषि विभाग के कार्य प्रणाली को लेकर राज्य के विकास आयुक्त ने जिस तरह नाराजगी जताई है, वह इस बात का भी संकेत माना जा रहा है कि विभागीय मंत्री होते हुए सुधाकर सिंह ने अंदर की हालत समझ ली थी। कृषि मंत्री के तौर पर उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि अधिकारी किस तरह लापरवाही कर रहे हैं।

पढ़ें :- Bihar News: गोपालगंज जिले में भीषण सड़क हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर साइकिल सवार पर पलटा, हादसे में 4 की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com