मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
खेल

Syed Modi International: सैयद मोदी इंटरनेशनल 2022 के दूसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु

इंडिया वॉइस

सिंधु ने तान्या को दूसरा गेम भी 21-9 से हराकर मैच अपने नाम किया

शेयर करें

लखनऊ : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल 2022 के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यहां के बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने तान्या हेमंत को महज 27 मिनट में 21-9, 21-9 से हराया।

18 वर्षीय शटलर तान्या ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की, लेकिन सिंधु ने जल्द ही 5-5 से बराबरी की और पहले हाफ के बाद 11-5 की आरामदायक बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद सिंधु ने तान्या को वापसी का मौका नहीं दिया और आराम से पहला गेम 21-9 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी सिंधु ने तान्या को मौका नहीं दिया और दूसरा गेम भी 21-9 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

इससे पहले एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने मंगलवार को पुरुष एकल के अगले दौर में प्रवेश किया। दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने 36 मिनट तक चले मुकाबले में यूक्रेन के डैनिलो बोस्नियुक को 21-14, 21-18 से हराया। अगले दौर में उनका सामना 19 साल के प्रियांशु राजावत से होगा।

टैग: sports
शेयर करें