मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अजबः BHU में महापुरुषों की तस्वीर को चाट गए दीमक, कूड़े में पड़ी मिलीं छात्रसंघ की यादें

Rakesh

BHU में कूड़े के ढेर में मदर टेरेसा सहित पूर्व कुलपति की तस्वीर मिलने से छात्रों में आक्रोश फैल गया।महामना की बगिया कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय मे यहां के पूर्व कुलपति और पंडित मदन मोहन मालवीय के बेटे गोविंद मालवीय, मदर टेरेसा और आचार्य नरेंद्र देव सहित कई महापुरुषों की तस्वीरें कूड़े मे फेंकी हुई मिलीं हैं।

bhu
शेयर करें

वाराणसी। BHU में कूड़े के ढेर में मदर टेरेसा सहित पूर्व कुलपति की तस्वीर मिलने से छात्रों में आक्रोश फैल गया।महामना की बगिया कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय मे यहां के पूर्व कुलपति और पंडित मदन मोहन मालवीय के बेटे गोविंद मालवीय, मदर टेरेसा और आचार्य नरेंद्र देव सहित कई महापुरुषों की तस्वीरें कूड़े मे फेंकी हुई मिलीं हैं

वहीँ कुछ तस्वीरों को तो दीमक चट कर गए हैं। इसको लेकर BHU के छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने इस मसले पर जमकर हंगामा किया और मुख्य कार्यालय द्वार पर धरने पर बैठे गए हैं। बीएचयू का छात्रसंघ भवन, जिसे छात्र अधिष्ठाता भवन भी कहते हैं वो विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी का शिकार नज़र आ रहा है। रखरखाव में लापरवाही की वजह से तस्वीरों में दीमक लग गई है। जिसकी वजह से दर्जनों तस्वीरें तो पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं।

हालांकि BHU प्रशासन का कहना है कि सभी तस्वीरों को सुरक्षित रखा जाएगा और ऐसी दवाई भी छिड़कवाई जाएगी, जिससे उसमें दीमक या फिर कीड़े ना लगे। INDIA VOICE से बातचीत करते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों ने बताया कि छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी और क्रांतिकारी महापुरुषों की तस्वीरों को कूड़े में फेंकना काफी निराशाजनक है।

टैग: education
शेयर करें