मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

टेरर फंडिंगः देश के कई राज्यों में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी

Rajni

खलिस्तानी और गैंगस्टर के गठजोड़ के साथ टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश के कई राज्यों में छापेमारी की।

nia
शेयर करें

नई दिल्ली। खलिस्तानी और गैंगस्टर के गठजोड़ के साथ टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश के कई राज्यों में छापेमारी की। टीम ने मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में छापा मारा।

टीम ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बाजपुर के रतनपुरा गांव में भी छापेमारी की। बुधवार सुबह 6 बजे के बाद एनआईए की टीम तीन वाहनों से गांव में पहुंची। एनआईए की टीम ने कनाडा में रह रहे एक व्यक्ति के फार्म हाउस पर छापेमारी की, जो फिलहाल अपने गांव रतनपुरा आया है।

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बाजपुर के रतनपुरा गांव में भी छापा

बताया गया कि छापेमारी के दौरान वह घर पर नहीं मिला, लेकिन परिवार के लोग मौजूद थे। ऐसे में एनआईए उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, एनआईए की छापेमारी की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम भी गांव में पहुंच गई।

जिस घर में छापेमारी की गई है, उस घर के सदस्यों को घर से बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी गई है। किसी बाहरी व्यक्ति को भी घर में जाने की अनुमति नहीं है। जानकारी के अनुसार एनआईए ने देशभर में 122 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है।

शेयर करें