Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कामयाबीः यूपी एटीएस ने ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार, संगठन से जोड़ने का कर रहा था काम

कामयाबीः यूपी एटीएस ने ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार, संगठन से जोड़ने का कर रहा था काम

यूपी एटीएस ने ISIS के आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह देशविरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा था। 3 नवंबर, 2023 को थाना-एटीएस लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ था। पूर्व में अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक, बजीहउद्दीन सहित अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक अन्य ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। यूपी एटीएस ने ISIS के आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह देशविरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा था। 3 नवंबर, 2023 को थाना-एटीएस लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ था। पूर्व में अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक, बजीहउद्दीन सहित अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक अन्य ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

पढ़ें :- हमीरपुर में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, परिजनों में कोहराम

यूपी एटीएस को काफी दिनों से  फैजान बख्तेयार (24) पुत्र बख्तेयार युसूफ की तलाश थी। फैजान पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। फैजान को 17 जनवरी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। फैजान ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रयागराज के रहने वाले रिजवान अशरफ से ISIS की बैयत लेकर अपने पूर्व में गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार कर अन्य लोगों को भी इसमें जोड़ रहा था।

अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में फैला हुआ था। कई कुख्यात आतंकी संगठन ISIS बैयत ले चुके थे। फैजान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से MSW  (मास्टर इन सोशल वर्क) कर रहा था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com