मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हमीरपुरः महज 12 घंटे में ही बच्ची हो गई बरामद, जानिए पुलिस ने ऐसा क्या किया

Rakesh

यूपी के हमीरपुर जिले में 9 साल की बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के खालेपुरा की है।

arrest
शेयर करें

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में 9 साल की बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

घटना हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के खालेपुरा की है। जहां 9 साल की बच्ची समायरा अपने मामा अकरम के यहां रहती थी। वह बुधवार देर शाम अपने परिवार के 2 बच्चों के साथ नगर पालिका पार्क में खेलने गई थी। वहीं पर अपहरणकर्ता साइकिल से आता है और बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने पार्क से बाहर ले जाता है। इसके बाद बच्ची को साइकिल से सिटी फॉरेस्ट के जंगलों ले जाता है।

जैसे ही अपहरण की खबर परिजनों को हुई तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो यह पता चला कि बच्ची का अपहरण हुआ है। एसपी कार्यालय के सामने से इतनी बड़ी वारदात का होना पुलिस के लिए चुनौती बनी थी।

इसके बाद पुलिस ने बच्ची को खोजने का अभियान चलाया तो सुबह 6 बजे सिटी फारेस्ट के जंगल में अपहरणकर्ता से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने अपहरणकर्ता जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के सुरेंद्र कहार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया।

शेयर करें