Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

यूपी के संभल जिले में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। नोएडा से रक्षाबंधन पर्व पर घर लौट रहे टेंपो सवार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में जहां दो लोगों की मौत हुई है, वहीं छह घायल हुए हैं।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। नोएडा से रक्षाबंधन पर्व पर घर लौट रहे टेंपो सवार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में जहां दो लोगों की मौत हुई है, वहीं छह घायल हुए हैं। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें :- दबंगों ने मामूली कहासुनी में युवक को मार दी गोली

हादसा बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के निकट गांव बिरौली में हुआ है। आपको बता दें कि संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सीकरी भगवंतपुर निवासी राजू,  दानवीर,  मोनू,  सुरेश,  मूलचंद,  मोहित तथा इसी थाना इलाके के गांव मुटैना निवासी राजू नोएडा में रहकर छोले भटूरे का काम करते हैं।

बुधवार तड़के सभी लोग रक्षाबंधन पर्व को लेकर अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग टेंपो में सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। बताते हैं कि बुधवार तड़के करीब 4 बजे बिरौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायल दिनेश ने बताया कि सभी लोग नोएडा में मजदूरी करते हैं।

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर टेंपो में सवार होकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे राजू और दानवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सभी आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। दो की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। रक्षाबंधन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

पढ़ें :- रामपुर में निर्माणधीन होटल में हादसा, तीन मजदूरों की मौत, परिजनों में कोहराम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com