मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

The kashmir Files ने बनाया इतिहास, कमाई के मामले में आमिर खान की दंगल को भी किया पीछे, जानें अबतक की कुल कमाई

इंडिया वॉइस

फिल्म ने आठवें दिन 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन पूरा कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं आठवें दिन की कमाई की अगर बात की जाए तो कश्मीर फाइल्स ने आमिर खान की फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

kashmir files
शेयर करें

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना कमाल दिखा रही है इस फिल्म ने आठवें दिन 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन पूरा कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं आठवें दिन की कमाई की अगर बात की जाए तो कश्मीर फाइल्स ने आमिर खान की फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके लिखा कि कश्मीर फाइल्स ने इतिहास रच दिया है। आठवें दिन फिल्म ने 19.15 करोड रुपए कमाए, जबकि यह कलेक्शन बाहुबली 2 जिस की कमाई 19.75 करोड़ थी उसके करीब है और दंगल जिस की कमाई 18.59 करोड़ थी उससे ज्यादा है। भारतीय फिल्मों यह फिल्म बड़ी हिट्स मानी जाती इसी के साथ कश्मीर फाइल को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़ कमाए भारतीय बाजार में फिल्म का कुल कलेक्शन 116.45 करोड रुपए हो गया है।

यह फिल्म लगातार विवादों से घिरे होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती नजर आ रही है। सेकंड वीक में फिल्म को पहले से ज्यादा स्क्रीनिंग मिली। पहले दिन मूवी के पास 630 से ज्यादा स्क्रीन थी। लेकिन आठवें दिन तक 4000 स्क्रीन पर द कश्मीर फाइल को दिखाया जा रहा है। कश्मीरी पंडितों के पलायन और दर्द पर बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि इस फिल्म पर काफी विवाद भी मचा हुआ है।

शेयर करें