1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लुटेरों ने पहले आंख में डाली मिर्च, फिर 19 लाख लूटकर भाग गए

लुटेरों ने पहले आंख में डाली मिर्च, फिर 19 लाख लूटकर भाग गए

यूपी के झांसी के मिशन कंपाउंड निवासी सीमेंट कारोबारी अजय साहू झांसी और जालौन के स्टॉकिस्ट हैं।

By Rajni 

Updated Date

झांसी। यूपी के झांसी के मिशन कंपाउंड निवासी सीमेंट कारोबारी अजय साहू झांसी और जालौन के स्टॉकिस्ट हैं। उन्हें जालौन जिले के कोंच कस्बे के सीमेंट कारोबारी संजय अग्रवाल से 19 लाख रुपए लेने थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

शनिवार को अजय साहू ने अपने मुनीम दीपेंद्र सिंह परमार को रकम लेने के लिए भेजा। दीपेंद्र रकम लेकर शाम के करीब 6:00 बजे कोंच से निकला तो कोंच रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग आए।

उन्होंने दीपेंद्र की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नोटों से भरा बैग छीन कर भाग गए। एक राहगीर ने अजय साहू को फोन पर इस घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए।

वहीं झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। वहीं डीआईजी के आदेश अनुसार झांसी और जालौन जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com