मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें कब है अंतिम तिथि

Rajni

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652 पदों पर भर्तियां निकली हैं।

job
शेयर करें

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652 पदों पर भर्तियां निकली हैं। जिसमें 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट dsrrau.info की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को किसी भी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में ग्रेजुएट या समकक्ष होना जरूरी है। इसके साथ ही भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 के तहत उनकी डिग्री को मान्यता प्राप्त होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में 20 से 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। चयन होने पर हर महीने उम्मीदवारों की सैलरी 82 हजार 400 रुपए शुरुआती होगी।

राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में होने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट info पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर, डीएसआरआरएयू भर्ती या करियर पर क्लिक करें।
  • इसके बाद DSRRAU AMO Recruitment 2023 Notification खोलें और एलिजिबिलिटी चेक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को बिना किसी गलती के भरें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर रख लें।
शेयर करें