मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सावधान! 4 जून को मतगणना के चलते यहां रहेगा Traffic Diversion, भूलकर भी न जाएं इस रूट पर

up bureau

लोकसभा चुनाव 2024 का मतगणना चार जून को किया जाना है। जनपद लखनऊ के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 34 मोहनलालगंज एवं 35 लखनऊ में 04 जून को रमाबाई मैदान

सावधान! 4 जून को मतगणना के चलते यहां रहेगा Traffic Diversion, भूलकर भी न जाएं इस रूट पर
सावधान! 4 जून को मतगणना के चलते यहां रहेगा Traffic Diversion, भूलकर भी न जाएं इस रूट पर
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का मतगणना चार जून को किया जाना है। जनपद लखनऊ के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 34 मोहनलालगंज एवं 35 लखनऊ में 04 जून को रमाबाई मैदान, थानाक्षेत्र आशियाना में मतगणना का कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। इस अवसर पर यातायात डायवर्ट रहेगा। यह व्यवस्था चार जून को सुबह चार बजे से मतगणना की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगा।

यातायात परिवर्तन

1.उतरेटिया अण्डरपास चौराहा से रमाबाई अम्बेडकर मैदान रैली स्थल की तरफ रांग साइड में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।

2.सामान्य यातायात रमाबाई पुलिस चौकी रैली स्थल तिराहे से ख्वाजापुर तिराहा या औरंगाबाद शहीद पथ अण्डरपास सर्विस रोड होकर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात शहीद पथ के ऊपर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

3.औरंगाबाद शहीद पथ अण्डरपास चौराहे से सामान्य यातायात सर्विस रोड होकर रमाबाई पुलिस चौकी की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बिजनौर रोड, ओमेक्स सिटी या न्यू गडौरा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

4.ख्वाजापुर तिराहा से मतगणना केंद्र की तरफ समस्त वाहन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

5.अम्बेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास से कोई भी वाहन रांग साइड रमाबाई की तरफ नहीं जा सकेगा।

शेयर करें