मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

पंजाबः चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के माल पर किया हाथ साफ

Rakesh

जालंधर के मॉडल टाउन पाश एरिया से सटे इलाके सत करतार नगर में चोर ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात कर फरार होते हुए चोर का CCTV फुटेज भी सामने आआ है। चोर ने चोरी की घटना को तब अंजाम दिया जब पीड़ित महिला निजी काम से अपने पड़ोसी के घर गई हुई थी।

robbery
शेयर करें

जालंधर। जालंधर के मॉडल टाउन पाश एरिया से सटे इलाके सत करतार नगर में चोर ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात कर फरार होते हुए चोर का CCTV फुटेज भी सामने आआ है। चोर ने चोरी की घटना को तब अंजाम दिया जब पीड़ित महिला निजी काम से अपने पड़ोसी के घर गई हुई थी।

चोर घर में घुसकर लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गया था। घटना की शिकायत थाना नं 6 की पुलिस को दी गई है। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि कितने की चोरी हुई है उसको अभी सत्यापित किया जा रहा है। एक CCTV सामने आया है जिसकी मदद से मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें