मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

शिकंजाः जालौन में पत्रकार के तीन हमलावर गिरफ्तार

Rakesh

पेट्रोल पंप मालिक ने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। दबंगों ने बेल्ट से मारपीटकर पत्रकार को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। मारपीट करने के बाद फर्जी केस बनाने के लिए पत्रकार के कमर में जबरन तमंचा खोंस दिया।

police
शेयर करें

जालौन। पेट्रोल पंप मालिक ने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। दबंगों ने बेल्ट से मारपीटकर पत्रकार को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। मारपीट करने के बाद फर्जी केस बनाने के लिए पत्रकार के कमर में जबरन तमंचा खोंस दिया।

पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पेट्रोल पंप पर हो रही घटतौली की खबर दिखा दी थी। वहीं पत्रकार के साथ घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोहन थाना क्षेत्र की है।

शेयर करें