1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबादः ट्रेन से कटकर तीन बालकों की मौत, कब रेलवे ट्रैक पर पहुंचे किसी को पता नहीं

फर्रुखाबादः ट्रेन से कटकर तीन बालकों की मौत, कब रेलवे ट्रैक पर पहुंचे किसी को पता नहीं

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को ट्रेन से कटकर तीन बालकों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

By Rajni 

Updated Date

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को ट्रेन से कटकर तीन बालकों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर बंजारा गांव की है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

मैनपुरी जिले के भोगांव के सालमपुर से शनिवार रात यहां बारात आई थी। इस दौरान ये तीनों बालक परिवार के बीच से निकलकर कब रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, किसी को पता ही नहीं चला। सुबह लाइन के किनारे-किनारे जा रही गांव की महिलाओं ने जब वहां तीन बालकों के शव देखे तो शोर मचाया।

इस दौरान घटना की जानकारी पाकर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक बालकों की पहचान नहीं हो पाई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com