मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में तीन दोस्त गहरे पानी में डूबे, गर्मी से निजात पाने को गए थे गंगा में नहाने

HO BUREAU

यूपी के बिजनौर जिले में तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। गर्मी से निजात पाने के लिए तीनों दोस्त गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान दोस्तों को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर सैकड़ो की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

ganga
ganga
शेयर करें

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। गर्मी से निजात पाने के लिए तीनों दोस्त गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान दोस्तों को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर सैकड़ो की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक तीनों युवकों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस व प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से युवकों के तलाश में जुटी है। घटना बिजनौर के गंगा बैराज इलाके के रावली बांध में हुई है।

शेयर करें