मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः जंगल में गए किसान पर बाघ ने किया हमला, बना लिया निवाला, मौत

Rakesh

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कस्बे के तराई पूर्वी वन प्रभाग सुरई रेंज में बाघ ने किसान को अपना निवाला बना लिया। बाघ के मुंह से लाश को छुड़ाने के लिए वन विभाग के कर्मियों को 25 राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

victim
शेयर करें

खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कस्बे के तराई पूर्वी वन प्रभाग सुरई रेंज में बाघ ने किसान को अपना निवाला बना लिया। बाघ के मुंह से लाश को छुड़ाने के लिए वन विभाग के कर्मियों  को 25 राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

सुरई वन रेंज में हरनंदन (52) पुत्र मूलचंद ग्राम महोफ थाना हुसैनपुर न्यूरिया पत्नी नन्ही देवी और दो अन्य लोगों के साथ वन रेंज में सीक बीनने गया था। इस दौरान अचानक बाघ ने हरनंदन के ऊपर हमला बोल दिया और उसे जंगल में खींच कर ले गया। उसकी पत्नी नन्ही देवी जंगल से गांव की ओर चीखती दौड़ पड़ी और सूचना वन विभाग के वाचर जागन को दी।

बाघ के हमले से आसपास के गांवों में दहशत

बाघ के हमले की घटना से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने  हरनन्दन की लाश को ढूंढने के लिए बख्तरबंद ट्रैक्टर मंगाया। जंगल के 200 मीटर अंदर जाकर बाघ उसकी लाश के पास नजर आया। बाघ को हटाने के लिए वनकर्मियों ने  25 राउंड फायरिंग की। इसके बाद बमुश्किल दो घंटे बाद हरनंदन की लाश को कब्जे में लिया गया।

घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  खटीमा के उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष पंत ने बताया कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा इस दौरान उन्होंने अपील की है कि ग्रामीण जंगल में न जाएं। जरूरत पड़ने पर झुंड बनाकर ही जंगल में जाएं।

टैग: Attack Death
शेयर करें