मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मप्र : जबलपुर-इटारसी के बीच मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, चार घंटे तक प्रभावित रहा रेल यातायात

जबलपुर-इटारसी रेल खंड पर बनखेड़ी और पिपारिया के बीच कोयले से लदी एक मालगाड़ी का एक डिब्बा दोपहर पटरी से उतर गया। घटना से लगभग चार घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा।

शेयर करें

जबपुलर, 8 मई। मध्य प्रदेश में जबलपुर-इटारसी रेल खंड पर बनखेड़ी और पिपारिया के बीच कोयले से लदी एक मालगाड़ी का एक डिब्बा दोपहर करीब 12.25 पर बेपटरी हो गया। इस मालगाड़ी में 59 डिब्बे में हैं। घटना से लगभग चार घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। लभगभ चार घंटे की मशक्कत के बाद बेपटरी डिब्बे को पटरी पर लाया गया तब इस खंड में रेल यातायात शुरू हो सका।

रविवार मालगाड़ी कोयला लेकर जबलपुर की ओर से आ रही थी। दोपहर जबलपुर रेल मंडल के बनखेड़ी और पिपरिया के बीच में कोयला लदी ट्रेन का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। इससे जबलपुर से आने वाली ट्रेनें का यातायात प्रभावित हो गया। बताया गया कि इस मालगाड़ी के एक डब्बे के दो पहिए पटरी से उतर गए।

घटना के तुरंत बाद जबलपुर से इटारसी रेलवे ट्रैक कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। पीछे से आ रही यात्री रेल एवं अन्य मालगाड़ियों को अलग अलग स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया। वहीं, जब इटारसी से ब्रेकयान लाया गया। उतरे डिब्बे को पटरी पर लाकर ट्रैक चालू करने में लगभग चार घंटे लगे। इटारसी से जबलपुर आने और जाने वाली सभी ट्रेनें नियमित चल रही हैं। हादसे से ट्रेनों के चलने पर कोई फर्क नही पड़ा है। सिर्फ वे अपने गंतव्य पर आगे कुछ देरी से पहुंच रही हैं।

शेयर करें