मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जालौन में बालू लदा ट्रक पलटा, युवक की दबकर मौत

HO BUREAU

यूपी के जालौन जिले में मोरंग खदान से बालू लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर बैठे युवक की दबकर मौत हो गई। परिजन घाट के कर्मचारियों पर युवक को जेसीबी से बालू में दबाने का आरोप लगा रहे हैं।

victim family
victim family
शेयर करें

जालौन। यूपी के जालौन जिले में मोरंग खदान से बालू लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर बैठे युवक की दबकर मौत हो गई। परिजन घाट के कर्मचारियों पर युवक को जेसीबी से बालू में दबाने का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों ग्रामाणों के साथ कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी स्थित तरीबुल्दा मौरंग ब्लाक का है।

शेयर करें